Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश…

कोरबा// फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश…

320

कोरबा।।

हरदीबाजार थाना अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया है इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ाली के नीमपारा की है जहां बहोरन श्रीवास के छोटे पुत्र कुलदीप श्रीवास उम्र (28 वर्ष) की कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। यह शुक्रवार सुबह की है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक के बड़ा भाई ललित श्रीवास ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। इस मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है