Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// फरार कैदियों पर FIR : जारी की गई तस्वीर : देखे...

कोरबा// फरार कैदियों पर FIR : जारी की गई तस्वीर : देखे वीडियो….

1050

फरार कैदियों पर FIR : जारी की गई तस्वीर : देखे वीडियो….

कोरबा।।

कोरबा जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हुए चार बंदियों की तलाश लगातार जारी है। उनकी पतासाजी में आम जनता से पुलिस ने सहयोग की अपेक्षा की है। फरार आरोपियों पर जुर्म दर्ज कर इनकी पहचान के लिए तस्वीरें जारी की गई हैं। जेल व पुलिस रिकॉर्ड के साथ-साथ जेल से भागने की घटना को अंजाम देने के दौरान की तस्वीर पुलिस ने जारी की है।

गौरतलब है कि आज 02 अगस्त 2025 को जिला जेल में निरूद्ध विचाराधीन बंदी (1) राजा कंवर पिता टीकाराम कंवर उम्र 22 वर्ष साकिन भुलसीडीह, चौकी रजगामार, (2) दशरथ सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार उम्र 19 वर्ष, साकिन पोडीबहार नीचे मोहल्ला (3) सरना सिंकू पिता शंकर सिंकू उम्र 26 वर्ष, साकिन लालघाट मुण्डा मोहल्ला, थाना बालको नगर (4) चन्द्रशेखर राठिया पिता सुरज प्रसाद राठिया उम्र 20 वर्ष, साकिन कमतरा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ जिला जेल कोरबा में परिरूद्ध हैं। अभियुक्तगण 02 अगस्त को दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के मध्य जिला जेल के अंदर गौशाला के दीवाल को फांद कर जेल से फरार हो गये।


आरोपीगणों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन रामपुर में अपराध क्रमांक 466/2025 पर धारा 262 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी की पतासाजी की जा रही है। जिला पुलिस ने अपील की है कि आरोपीगणों की सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा के मोबाईल नंबर 94791-93399 एवं सिविल लाईन रामपुर प्रभारी 9479280226 व 7693913611 पर सूचित करने का कष्ट करें।

मवेशियों की रखवाली करते-करते भाग निकले

जेल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक 2 आरोपियों को जेल के अंदर मवेशियों की रखवाली के काम में लगाया गया था। इसी बीच चारों लोगों ने भागने की साजिश रची और भाग निकले। शाम 4 से 5 बजे के आसपास जेल प्रहरी राउंड पर निकले तो उन्होंने देखा कि मवेशी बंधे हैं, लेकिन चारों आरोपी अपने बैरक में नहीं हैं। जेल प्रहरी ने CCTV फुटेज चेक किया, जिससे पता चला कि चारों आरोपी एक के बाद एक जेल से भाग गए हैं। जेल प्रहरी ने जेलर विजयानंद सिंह व अन्य अधिकारियों को सूचना दी।