Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…ग्राम चारपारा में पांच एकड़ से अधिक शासकीय...

कोरबा// प्रशासन की बड़ी कार्रवाई…ग्राम चारपारा में पांच एकड़ से अधिक शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

211

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने की अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही।

कोरबा।।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश उपरांत एसडीएम कटघोरा सुश्री ऋचा सिंह द्वारा तहसीलदार दर्री के साथ मिलकर ग्राम चारपारा (हसदेव नदी के पास) तहसील दर्री खसरा नम्बर 549/1, लगभग साढ़े पांच एकड़ एकड़ शासकीय भूमि जिसमें बाउंड्रीवाल कर स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा था, उसे हटाया गया है।

एसडीएम ने बताया कि उक्त भूमि शासकीय है और इसे कलीम सिद्दीकी पिता रशीद अहमद, आसिफ खान पिता अब्दुल वहीद, राधे श्याम अग्रवाल एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा कब्जा कर अलग-अलग गतिविधियों में उपयोग किया जा रहा था।

अतिक्रमण की सूचना पर जेसीबी के माध्यम से जिला प्रशासन की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही के साथ ही विभागीय जमीन पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।