Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर युवती से मारपीट… युवक पर अपराध...

कोरबा// पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर युवती से मारपीट… युवक पर अपराध दर्ज…जाने पूरा मामला

96

कोरबा।।

सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत राताखार बस्ती में अपनी दीदी के घर से सब्जी लेकर जा रही युवती को रास्ता रोककर एक युवक ने नशे में पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गत रात्रि मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।

राताखार निवासी कु.किरण कुर्रे उम्र 24 पिता सागर कुर्रे गत रात्रि 9.30 बजे के लगभग अपने घर से कुछ दूर निवासरत अपने दीदी के घर गई थी। वहां से वह सब्जी लेकर वापस लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में शराब के नशे में धुत रवि रोहिदास नामक युवक मिला, जिसने पुरानी रंजिश की बात करते हुए अनावश्यक विवाद कर उसके साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में आहत युवती अपने पालकों के साथ सिटी कोतवाली पहुंची। कोतवाली पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 413/23 धारा 294, 506, 323 भादवि के तहत जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मारपीट किये जाने का जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी।