Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पिकनिक मनाकर वापस आ रहे युवक की दर्दनाक मौत…अनियंत्रित हो पेड़...

कोरबा// पिकनिक मनाकर वापस आ रहे युवक की दर्दनाक मौत…अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकराई मोटरसाइकिल

145

कोरबा।

ग्राम अजगर बहार के समीप मोंनग्रही चोर भट्टी नाला के पास सतरेंगा से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो व्यक्तियों को मामूली चोट आई है। उक्त घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल पर लगे भीड़ को काबू करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी मिल रही है कि तीन दोस्त पिकनिक मना कर अपने घर कुदरीखार मानिकपुर के लिए निकले थे जिनका अजगर बहार से आगे मोड़ में अनियंत्रित होकर मोटरसाइकल होंडा साइन सी.जी.06जी.एफ. 5607 मोटरसाइकल अत्यधिक गति होने के कारण पेड़ में टकरा गया घटना लगभग 05:30 बताया जा रहा है , जिसमें तीन दोस्त अभय उड़े पिता सुंदर लाल उड़े उम्र 16 वर्ष , शिवा उइके पिता फिरत राम उइके उम्र23 वर्ष, अविनाश उइके पिता सुरेश उइके उम्र 21 वर्ष सवार थे जिसमें अविनाश उइके पिता सुरेश उइके उम्र 21 वर्ष जो स्वयं मोटरसाइकल चला रहा था जिनका मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया,सूचना मिलते ही बालको थाना की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय कोरबा भेज दिया गया है।