Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पत्नी व बच्चों से हुई कहासुनी, एसईसीएल कर्मी ने लगा ली...

कोरबा// पत्नी व बच्चों से हुई कहासुनी, एसईसीएल कर्मी ने लगा ली फांसी

92

कोरबा।
कुसमुंडा के एक एसईसीएल कर्मी की शनिवार की रात पत्नी और बच्चों से कहासुनी हुई, जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एसईसीएल के सीएमपीडीआई कॉलोनी में निवासरत यू राजाराव 50 एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत था। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह घर पर मौजूद था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसने बेटी को डांट लगाई। इस बात पर पत्नी व बच्चों से उसकी कहासुनी हो गई। इससे वह क्षुब्ध हो गया, उसने रात में घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन उठे तब घटना का पता चला। घटना की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाने में पदस्थ एएसआई चंद्रशेखर वैष्णव और आरक्षक संजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को परिजन की उपस्थिति में फंदे से नीचे उतारा। मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।