Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के...

कोरबा// पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट ….

308

पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट ….


कोरबा-कटघोरा।।

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया जिससे पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शराबी पति ने पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी पर हमला किया।

पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पति चैतराम धंनवार ने अपनी पत्नी बंधन बाई धनवार के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया , इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई , कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है पारिवारिक कलह के चलते हत्या के बाद सामने आई है आगे की कार्यवाही की जा रही है ।