Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// निर्माणाधीन भवन की सीढ़ी ढही : 3 मजदूर चोटिल,एक नाबालिग भी….

कोरबा// निर्माणाधीन भवन की सीढ़ी ढही : 3 मजदूर चोटिल,एक नाबालिग भी….

198

कोरबा।।

शहर के मध्य एक निर्माणाधीन भवन में सीढ़ी का स्ट्रक्चर गिर जाने से तीन मजदूर घायल हो गए। इनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना अन्तर्गत पुराना बस स्टैंड में पुराना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास पिछले हिस्से में भवन का निर्माण हो रहा है। इसी दौरान मंगलवार शाम लगभग छह बजे भवन के एक हिस्से में बनाया गया सीढ़ी टूट जाने के कारण उक्त निर्माण का एक हिस्सा ढह गया और वहाँ काम कर रहे मजदूर लगभग 13 से 14 फीट की ऊंचाई से गिर पड़े। हादसा होते ही अन्य मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी यहां एकत्र हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस हादसे में झाम बाई के पैर में रॉड घुस गया जबकि दिलहरण और नाबालिग 17 वर्षीय मजदूर को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घटना उपरांत निर्माणाधीन इमारत में सुरक्षा के मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं। मजदूरों का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों की कमी और उचित देखरेख के अभाव के कारण ये हादसा हुआ। एक नाबालिग से जोखिम भरा काम कराना भी नियमों के उल्लंघन को दर्शाता है।