Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// नहर में नहाने गये मां सहित दो बच्चे बहे : मां...

कोरबा// नहर में नहाने गये मां सहित दो बच्चे बहे : मां की मिली लाश : दोनों बच्चे का अब तक पता नही…देखे वीडियो

203

नहर में नहाने गये मां सहित दो बच्चे बहे : मां की मिली लाश : दोनों बच्चे का अब तक पता नही…

कोरबा।।


शहर के मध्य से होकर बहने वाली नहर में थोड़ी देर पहले तीन लोग बह गए. दो युवकों ने इन्हें बचाने की कोशिश की। उन्हें सफलता तो मिली लेकिन सिर्फ मां मिली परंतु वह तब तक मौत को प्राप्त हो गई थी।

तुलसी नगर रातखार के मध्य निर्मित जोड़ा पुल के समीप मैगजीन भाटा निवासी सुषमा मानिकपुरी अपनी 14 वर्षीय बेटी सिमरन और 8 साल के प्रतिक के साथ नहाने आई थी। सिमरन और प्रतीक नहाते समय पानी में बहने लगे उन्हें बचाने के लिए मां ने भी नहर में छलांग लगा दी। तीन लोगों को बहते देख दो युवकों ने नहर में छलांग लगाई 1 किलोमीटर आगे सुषमा की लाश मिली वहीं उसके दोनों बच्चों की तलाश अब तक जारी है. 112 और पुलिस को सूचना दे दी गई है मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित है।