Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// दिनभर तेज धूप के बाद…रात्रि में बदला मौसम का रंग…तेज मूसलाधार...

कोरबा// दिनभर तेज धूप के बाद…रात्रि में बदला मौसम का रंग…तेज मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओले

124

कोरबा।।

पिछले कई दिनों से मौसम में देखे जा रहे बदलाव और उतार-चढ़ाव के मध्य शुक्रवार को जहां दिनभर धूप रही वहीं रात 12 बजे के बाद मौसम ने रंग बदला। रात करीब 1 बजे गरज-चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के मध्य एकाएक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

तेज हवाओं के साथ जहां बारिश ने ऊर्जाधानी को तरबतर किया वहीं ओले भी गिरे। तेज रफ्तार से ओले इस तरह गिरते रहे मानो कोई पत्थर फेंक रहा हो। मौसम बिगड़ने के साथ ही अनेक इलाकों की बिजली भी गुल हो गई।