Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// दर्री-सीएसईबी मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना : एक व्यक्ति गंभीर…

कोरबा// दर्री-सीएसईबी मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना : एक व्यक्ति गंभीर…

264

कोरबा।।

दर्री- सीएसईबी मुख्य मार्ग में भवानी मंदिर के समीप सड़क हादसे में इंडियन ऑयल की टैंकर वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, पूरे घटना क्रम में बाईक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार घटना मगंलवार का बताया जा रहा है, जहा दर्री- सीएसईबी मुख्य मार्ग में इंडियन ऑयल टैंकर क्रमांक सीजी 10 डीजे 9145 में बाइक सवार व्यक्ति वाहन क्रमांक सीजी 10 बी 2106 को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों के मुताबिक टैंकर वाहन चालक काफी तेज गति में था जिसने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाईक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल बाईक सवार को उपचार हेतु ले जाया गया है। जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पूरे घटना क्रम में बाईक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर यातायात बहाल किया।