Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// तेज रफ्तार हाईवा चालक ने,बाइक सवार दो युवक को लिया...

कोरबा// तेज रफ्तार हाईवा चालक ने,बाइक सवार दो युवक को लिया चपेट में, दोनों की घटना स्थल पर मौत, मृतक में 15 ब्लॉक टीपी नगर निवासी

184

कोरबा ।। पिकनिक स्थल सतरेंगा जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो लोगों को मौत दे दी। मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एबी 6115 पर सवार दो युवक सतरेंगा की ओर जा रहे थे कि इन्हें एक तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों का यहां हुजूम इकट्ठा हो गया।

सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एक मृतक के पास मौजूद पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान राहुल निर्मलकर निवासी 15 ब्लॉक टीपी नगर,कोरबा के रूप में हुई है। वह सर्वमंगला ट्रेक्टर में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। समाचार लिखे जाने तक दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई हैं।