Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// तीन विधानसभा की चुनावी समीक्षा के साथ…कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारी...

कोरबा// तीन विधानसभा की चुनावी समीक्षा के साथ…कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारी बैठक कल

132

कोरबा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में दिनांक 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे आवश्यक बैठक आहूत की गई है।

उक्त जानकारी देते हुए सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि आगामी 28 दिसंबर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 139 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। कांग्रेस के 138 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारी एवं जानकारियों के लिए बैठक रखी गई है, इसके अलावा बैठक में कोरबा जिले के तीन विधानसभा रामपुर, पाली-तानाखार एवं कटघोरा विधानसभा की चुनावी समीक्षा किया जावेगा।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने कोरबा ग्रामीण के कटघोरा, रामपुर व पाली तानाखार सहित शहरी क्षेत्र के कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पार्षद, जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्यगण, प्रदेश प्रतिनिधी, निगम, आयोग के पूर्व सदस्यगण, वार्ड, जोन व बुथ कमेटी के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस विभाग, प्रकोष्ठ आदि के पदाधिकारियों को समय पर पहुंचने का आग्रह किया हैं। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।