Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// ड्राइवर संघ के हड़ताल का दिखने लगा वयापक असर…पैट्रोल टंकी,समेत- बस...

कोरबा// ड्राइवर संघ के हड़ताल का दिखने लगा वयापक असर…पैट्रोल टंकी,समेत- बस स्टैंड के साथ,… कल से आटो संघ द्वारा भी बंद का ऐलान… थम जाएगा शहर …पढ़े पूरी खबर

401

कोरबा में भी केंद्र सरकार द्वारा ले गए हिट एंड रन कानून का विरोध शुरू हो गया है।

कोरबा।।

देशभर में दिख रहा हड़ताल का असर-

ट्रक, टेंकर और डंपर चालकों की हड़ताल का असर देशभर में देखने को मिल रहा है. वाहन चालकों की हड़ताल के चलते ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप हो गया है. जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी होने लगी है. जिसके चलते पेट्रोल-पंपों पर वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है. इसके साथ ही देश के कई राज्यों में सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन भी देखने को मिल रही है.


जिला आटो संघ द्वारा भी बंद का ऐलान-


जिला ऑटो संघ कोरबा ने तय किया है कि जिले के लगभग 3000 सवारी ऑटो कल नहीं चलेंगे। स्कूल कॉलेज के बच्चों को ले जाने वाले का भी नहीं होगा परिचालन। ऑटो संघ के निर्णय का समर्थन न करने वाले ऑटो चालकों पर संघ करेगा₹500 जुर्माना और एक सप्ताह तक स्टैंड में ऑटो ना खड़ा करने देने का फरमान।ऑटो चालकों के समर्थन में ई-रिक्शा मालवाहक और छोटा हाथी वाहन चालक संघ ने भी वाहन न चलने के लिए निर्णय।