Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// झाड़ियों के बीच,नहर किनारे मिला युवक का शव…पुलिस जुटी जाँच में।

कोरबा// झाड़ियों के बीच,नहर किनारे मिला युवक का शव…पुलिस जुटी जाँच में।

106

कोरबा//कोरबा जिले के नहर के पास एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घाटाद्वारी के नहर में खरहरकुड़ा के एक युवक की लाश मिली है । खरहरकुड़ा निवासी पंचराम यादव( 40 वर्ष) पिता समारू यादव की लाश मिली है। वहीं आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना उरगा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।