Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश : पास में मिले...

कोरबा// जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश : पास में मिले बियर की दो बोतलें व एक बैग…पढ़े पूरी खबर

319

कोरबा।।

जंगल में एक सड़ी-गली डेड बॉडी मिली है। बॉडी के कई पार्ट्स को जानवरों ने नोंच डाला है। मामला सिविल लाइन थाने का है। बॉडी रिस्दी रजगामार के मेन रोड से सटे हुए जंगल से बरामद की गई है। मृतक के जेब से मिले आई कार्ड के आधार पर पहचान करवाई की गई।

मृतक हेमंत साहू रायगढ़ का रहने वाला है। पूर्व में रजगामार प्रेम नगर कॉलोनी में रहता था। पिता के रिटायरमेंट के बाद वह रायगढ़ शिफ्ट हो गया था। परिजनों ने शनिवार को रायगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी

पुलिस को बॉडी के पास से एक मोबाइल, बीयर की दो बोतल और एक काले रंग का बैग भी मिला है। जिसके भीतर से कुछ पर्चियां मिली हैं, इनमें कुछ दवाइयों के नाम लिखे हुए हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि झगरहा में रहने वाले एक चरवाहा की नजर सबसे पहले बॉडी पर पड़ी थी। जिसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की गई है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया था।