Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// खाई में गिरी कार : एक कि मौत- दूसरा घायल… पढ़े...

कोरबा// खाई में गिरी कार : एक कि मौत- दूसरा घायल… पढ़े पूरी खबर

356

खाई में गिरी कार : एक कि मौत- दूसरा घायल…


कोरबा,कोरबी-चोटिया।

कोरबा जिले के सीमांत बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी से गुजरते वक्त एक कार गहरी खाई में गिर पड़ी। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हुआ है।

घटना मोरगा-मदनपुर मोड़ की है।

बताया गया की बलेनो कार क्रमांक सीजी 10 aj 2140 में सवार होकर अंकित विश्वकर्मा 21 वर्ष और विवेक चंद 21 वर्ष दोनों निवासी ग्राम नमनाकला अंबिकापुर किसी काम से भिलाई गए थे और वापस अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे। कि इस दौरान मदनपुर घाटी से गुजरते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और कार के पर परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अंकित विश्वकर्मा के रूप में हुई है जबकि घायल विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी युवकों के परिजनों को दी गई, जो कोरबा पहुंच चुके हैं।