Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// कोरबी में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या : आरोपी...

कोरबा// कोरबी में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या : आरोपी फरार….

300

कोरबी में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या : आरोपी फरार….

कोरबा।।

जिले के कोरबी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुलहरीया बगबुड़ी पारा में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महासिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शराब के नशे में हुआ विवाद बना जानलेवा

पुलिस के अनुसार, 21 फरवरी की रात करीब 11 बजे 55 वर्षीय दशमतिया आयम और उसके पति महासिंह ने महुआ शराब का सेवन किया। शराब के नशे में किसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक हो गया। गुस्से में आकर महासिंह ने घर में रखी कुल्हाड़ी से दशमतिया पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गंभीर चोटों से मौके पर मौत

हमले में दशमतिया की गर्दन, सिर, चेहरा, हाथ, कंधा और जबड़े पर गहरे घाव हो गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी रक्तरंजित लाश घर के आंगन में पड़ी मिली।