Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// कुदुरमाल स्थित नहर में मिले युवक के शव का खुलासा…गर्लफ्रेंड से...

कोरबा// कुदुरमाल स्थित नहर में मिले युवक के शव का खुलासा…गर्लफ्रेंड से बात करना युवक को पड़ा भारी…बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या…

331

कोरबा।।

कोरबा।।

पुलिस ने आरएसएस नगर वाल्मीकि आवास निवासी युवक के कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस खूनी वारदात की वजह त्रिकोणीय प्रेम संबंध बनी। प्रेमी को अपने बचपन के प्यार से किसी और का बातचीत करना रास नहीं आई। उसने प्रेमिका के छोटे भाई के मिलकर चाकू से गोद युवक को मौत के घाट उतार दिया। उसकी लाश को नहर में फेंक दोनो फरार हो गए । मामले में पुलिस ने आरोपी युवक व अपचारी बालक को पकड़ लिया है।

यह सनसनीखेज घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे घटित हुई थी। मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत आरएसएस नगर वाल्मिकी आवास में मनीष सारथी निवास करता था। वह सोमवार की सुबह टीपी नगर स्थित सागर एजेंसी में काम करने गया था । जहां से शाम 6 बजे घर जाने के नाम पर निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। दूसरे दिन उसकी लाश कुदुरमाल़ के समीप नहर में फंसी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस को शव निरीक्षण के दौरान मनीष के गले और शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार के निशान मिले। कोतवाली प्रभारी रूप

क शर्मा ने अपनी टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान कुछ अहम जानकारी हाथ लगी। जिसके आधार पर पुलिस ने उरगा थानांतर्गत साजापानी निवासी दानेंद्र कंवर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दानेंद ने पूरी कहानी बयां कर दी। दरअसल दानेंद्र एक युवती को बचपन से प्रेम करता था । युवती मनीष के साथ ही एजेंसी में काम करती थी। एक साथ काम करने के कारण युवती मनीष के करीब आ चुकी थी। इस बात की भनक लगने पर दानेंद्र खफा था। वह लगातार युवक और प्रेमिका को समझाइश देते आ रहा था। घटना के दिन दानेंद्र अपनी प्रेमिका के छोटे भाई के साथ कोरबा आया हुआ था। इसी दौरान उसकी नजर मनीष के साथ घूम रही प्रेमिका पर पड़ी। वह गुस्से में आग बबूला हो गया उसने मनीष को मौत के घाट उतारने की योजना तैयार कर ली। योजना के मुताबिक मनीष को बातचीत के बहाने महावीर नगर उद्यान के समीप बुलाया गया। जहां वाद-विवाद होने पर दानेंद्र ने मनीष पर चाकू से कई वार कर दिए ।घटना में गंभीर रूप से घायल मनीष की मौत हो गई। उसे नहर में फेंक कर दानेंद्र नाबालिक साथी के साथ मौके से भाग निकला। पुलिस ने दानेंद्र के अलावा अपचारी बालक को भी पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू और बाइक जप्त किए गए हैं। मामले में धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई है।