Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// कटघोरा में सफाई के दौरान कुएं में गिरा पिता, बचाने के...

कोरबा// कटघोरा में सफाई के दौरान कुएं में गिरा पिता, बचाने के चक्कर में बेटी समेत चार की मौत

352

कोरबा।।

कोरबा जिले के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम जुराली के डिपरा पारा में चार लोगों की कुुंआ में डूबने से मौत हो गयी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कुंआ में ग्रामीण के गिरने के बाद उसे बचाने के लिए बेटी कुंआ में कूद गयी। इसके बाद परिवार के ही दो अन्य लोग कुंआ में नीचे उतरे लेकिन सभी की मौत हो गयी,

चार लोगों के मौत की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं कलेक्टर और एसपी मौका ए वारदात पर पहुंचकर प्रभावित परिवार से चर्चा कर रहे हैं। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम जुराली के डिपरा पारा में रहने वाला ग्रामीण जहरू आज कुंआ में अचानक गिर गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता को बचाने उसकी बेटी कुंआ में कूद गयी। इस दौरान पिता-पुत्री के कुुंआ से बाहर नहीं निकलने पर दो अन्य लोग कुंआ में उतरे लेकिन वे सभी भी बाहर नही आये और अंदर ही बेहोश होकर गिर गये।

घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलवाया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मची हुई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में आज इस तरह का यह दूसरा मामला है। इससे पहले जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा में कुएं में जहरीली गैस के कारण 5 लोगों की मौत हुई है।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली के डिपरा पारा से सूचना प्राप्त हुआ कि घर के कुएँ में डूबकर सबसे पहले जहरू पटेल पिता स्व सोनू राम पटेल उम्र 60 वर्ष में डूब गया तो उसकी बेटी सपीना पटेल पिता जहरु पटेल उम्र16 वर्ष भी डूब गये। उसके बाद दो अन्य बचाने के लिए नीचे उतरे जिनका नाम मनबोध पटेल उम्र 57 वर्ष और शिवचरण पटेल उर्फ़ कली उम्र 45 वर्ष सभी निवासी जुराली की मृत्यु हुई है।