Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा/कटघोरा : कटघोरा कार्यपालन अभियंता श्री राजेश चौहान व सहायक अभियंता श्री...

कोरबा/कटघोरा : कटघोरा कार्यपालन अभियंता श्री राजेश चौहान व सहायक अभियंता श्री बी.पी. अनंत के निर्देश, में सघन विधुत बकाया वसूली अभियान चलाया गया।

208

कोरबा/कटघोरा : दिनांक 31.10.2022 सोमवार को पाली वितरण केन्द्र में श्री राजेश चौहान कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता श्री बी.पी अनंत कटघोरा विद्युत कंपनी कार्यालय के निर्देश एवं मार्ग दर्शन में सघन विद्युत बकाया वसूली अभियान चलाया गया जिसमें धारा 138 के प्रकरण, बकाया वसूली एवं लाईन विच्छेदन की कार्यवाही किया गया

सुचना मिलते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।

बडे बकायादारो जिसमें 50 हजार से उपर बकाया दार विशेष रूप से शामिल हैं उनके परिसरों की जांच एवं वसूली में 75 उपभोक्ता के घरों एवं दुकानों में लगभग 30 लाख बकाया वसूली के लिए दस्तक दी गई एवं 28 उपभोक्ताओं की लाईन काटी गई, पूर्व के काटे गए उपभोक्ताओं के घरों के जांच में 8 परिवार में से एक घर में पुनः जोड़ कर लाईन का उपयोग पाये जाने के कारण विद्युत अधिनियम की धारा 138 के प्रकरण तैयार किया गया जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जावेगा तथा 23 उपभोक्ताओं से 1 लाख 23 हजार की राशि वसूल की गई यह अभियान अब सतत् रुप से जारी रहेगा कार्यवाही से बचने उपभोक्ताओं को कार्यपालन अभियंता द्वारा विशेष सलाह है कि अपने बिजली बिल का भुगतान समय पूर्व कर देवे और कार्यवाही से बचें