Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// अपराधगढ़ बनता कोरबा…? व्यवसायी के हत्या के बाद : जिले के...

कोरबा// अपराधगढ़ बनता कोरबा…? व्यवसायी के हत्या के बाद : जिले के सरहद में चली गोली : रीढ़ की हड्डी में फंसी….

531

 “अपराधगढ़ बनता कोरबा…? व्यवसायी के हत्या के बाद : जिले के सरहद में  युवक पर चली गोली : रीढ़ की हड्डी में फंसी….

कोरबा।।

कोरबा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि रविवार रात ज्वेलर्स की घर में घुसकर हत्या की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि सोमवार को कोरबा के सरहदी इलाके कोरबी में गोली चल गई। अब शहर के हर कोने में दहशत का सन्नाटा है। लोग पुलिस को कोस रहे हैं और अपराधियों के आतंक से डर के साये में जीने को मजबूर हैं।

उप सरपंच के साथी को मारी गोली

 

कोरबी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम कोरबी में उप सरपंच अपने साथी कृष्णा पाण्डेय पिता सुमन पाण्डेय (31) के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक से कहीं जाने वाले थे लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं होने से किक मार रहे थे। गाड़ी स्टार्ट होते ही अचानक पीछे से गोली चली। पहले तो उप सरपंच ने इसे मामूली आवाज समझा, लेकिन जब पीछे मुड़कर देखा, तो उनका साथी खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहा था। गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में जा फंसी।

 

घायल कृष्णा को कटघोरा के जीवांश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों ने साफ कहा कि गोली रीढ़ में गहराई तक फंसी है और जान को खतरा बना हुआ है।


लोग कह रहे हैं, “पुलिस का काम सिर्फ कागजों में केस दर्ज करना रह गया है। सड़क पर अपराधी राज कर रहे हैं।


क्या अब पुलिस सिर्फ तमाशबीन है?

पिछले कुछ महीनों में कोरबा का हाल ऐसा हो गया है कि यहां सुरक्षा नाम की चीज खत्म हो चुकी है। रविवार की रात एक ज्वेलर्स की घर में हत्या और सोमवार को गोलीकांड ने साबित कर दिया है कि पुलिस का खौफ अपराधियों के लिए अब मजाक बन चुका है। इससे पहले एक सड़क दुर्घटना के बाद अचानक बीच शहर में दो ट्रक को आग लगा दी गई। ये तमाम घटनाएं कानून के खौफ कम होने की ओर इशारा कर रही है। लगातार अपराध बढ़ रहे है प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे है।