Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// 35 हजार की रिश्वत ले रहे थे निगम के अधिकारी…एंटी करप्शन...

कोरबा// 35 हजार की रिश्वत ले रहे थे निगम के अधिकारी…एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार…

216

35 हजार की रिश्वत ले रहे थे निगम के अधिकारी, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार…

कोरबा।।

आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर पालिक निगम के दर्री जोन में दबिश देकर प्रार्थी मनक साहू निवासी वार्ड क्रमांक-15 ढोढ़ीपारा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डी.सी. सोनकर ए.ई. व देवेन्द्र स्वर्णकार एसई नगर निगम दर्री जोन कोरबा को गिरफ्तार किया है।

घटना इस प्रकार है कि अरोपी डी.सी. सोनकर ने नगर निगम क्षेत्र कोरबा में प्रार्थी ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य से सम्बंधित उपयोग भुगतान किए गए रनिंग बिल व फाइनल बिल की राशि करीब 21 लाख रुपये में से 2 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी जो कुल 42000 रुपये होती थी। प्रार्थी द्वारा इस बात की शिकायत एसीबी बिलासपुर में किए जाने पर शिकायत का सत्यपन कराए जाने से अरोपी सोनकर द्वार 42000 की जगह 35000 रुपये लेने हेतु सहमति दी गई। योजना अनुसार आज 18 जून को प्रार्थी जब अरोपी सोनकर को रिश्वत रकम 35000 रुपये देने निगम कार्यालय कोरबा गया तो अरोपी सोनकर ने अपने सब इंजीनियर देवेंद्र स्वर्णकार को दर्री जोन कार्यालय में देने हेतु प्रार्थी को कहा जिस पर प्रार्थी द्वारा अरोपी देवेंद्र को रिश्वत रकम दर्री जोन कार्यालय में देने पर रिश्वत रकम के साथ उसे पकड़ा गया है। दोनों अरोपी को अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध धारा 7,12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्यवाहियां की जा रही है।