Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// 2 बाइक में आमने-सामने भिड़त : एक मृत : 3 घायल…

कोरबा// 2 बाइक में आमने-सामने भिड़त : एक मृत : 3 घायल…

380

2 बाइक में आमने-सामने भिड़त : एक मृत : 3 घायल…

कोरबा-पाली।।

नगर पंचायत पाली में रविवार देर शाम 2 बाइक की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, इसमे एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई वहीँ 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है।

नगर पंचायत पाली से केराझरिया मार्ग पर हेमंत टेंट हाउस के सामने देर शाम दो मोटरसाइकिल सवार आमने-सामने टकरा गए. जिसमें एक बाइक में सवार युवक जो की बाइक चला रहा था उसकी दर्दनाक मौत हो गई.जिसकी शिनाख्त तेंदुभाठा निवासी जयकिशन पटेल पिता राधेश्याम पटेल उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई. जबकि इसका साथी देव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है ये दोनों युवक किसी कार्य से रतनपुर गए थे वहां से सिल्ली पौड़ी सड़क मार्ग से वापस घर आ रहे थे.जिनकी पाली से केराझरिया जा रहे वहां के निवासी अजय अगरिया, प्रमोद दास की बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें ये दोनों भी गंभीर रूप से घायल गए जिन्हें पाली अस्पताल ले जाया गया इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिफर कर दिया गया।