Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा :- 14 फरवरी से स्व. K.L मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज...

कोरबा :- 14 फरवरी से स्व. K.L मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज घंटाघर में….

145

कोरबा

प्रेस क्लब कोरबा के तत्वधान में स्वर्गीय केशवलाल मेहता टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 14 फरवरी से घंटाघर मैदान निहारिका में होगा। प्रतियोगिता के लीग मैच में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। जिसमें कलेक्टर-11, पुलिस-11, जिला पंचायत-11, बालको-11, एनटीपीसी-11, सीएमएचओ-11, नगर पालिक निगम-11, अधिवक्ता-11, सीएसईबी (पश्चिम), डीएसपीएम, एसईसीएल कोरबा, गेवरा,दीपका, कुसमुंडा, उद्यानिकी सहित कोरबा प्रेस क्लब की टीमें भाग लेंगी।

विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी के अलावा विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वर्गीय केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच का शुभारंभ 14 फरवरी को होगा।