Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized कटघोरा वनमंडल फिर सुर्ख़ियों में

कटघोरा वनमंडल फिर सुर्ख़ियों में

91
  • फार्म हाउस के समीप भालू की मिली लाश

कोरबा//
कटघोरा वन मंडल घने वन से अच्छादित है जहां विभिन्न प्रकार के वन्य प्राणियों का बसेरा है। लेकिन पिछले कुछ समय से जंगल में वन्य प्राणियों को बेहतर रहवास नहीं मिल पा रहा है। इस कारण लगातार वन्य प्राणी भटक कर रिहायशी क्षेत्र पहुंच रहे हैं और उनकी मौतें भी हो रही है।
ऐसा ही एक नया मामला कटघोरा वन मंडल के पाली रेंज में सामने आया है। जहां लाफा गांव में कौशिक फार्म हाउस के पास एक मादा भालू की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। ग्रामीणों ने सुबह जब भालू की लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। भालू के शव मिलने की सूचना पाते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। भालू की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
2 दिन पहले भी कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में ही एक मादा भालू अपने शावक के साथ एक ग्रामीण के घर में घुस गई थी। वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह दोनों भालू को बाहर निकाला था।