Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कटघोरा में गढक़लेवा के नाम से होटल को 31 मई तक हटाने...

कटघोरा में गढक़लेवा के नाम से होटल को 31 मई तक हटाने के निर्देश

335

कोरबा-कटघोरा में गढक़लेवा के नाम से होटल को 31 मई तक हटाने के निर्देश

पशु धन विकास विभाग के उपसंचालक ने जारी किया नोटिस

गढ़ कलेवा के नाम से नीलम सोनी ने कर लिया था पशु चिकित्सालय के लिए प्रस्तावित जगह पर अवैध कब्जा…


कोरबा/कटघोरा।।

तात्कालीन भूपेश सरकार के समय पूरे प्रदेश में गढ़ कलेवा खोला गया था। कटघोरा में भी अस्थाई रूप से गढ़ कलेवा के लिए स्थान ना मिलने पर पशु चिकित्सालय के लिए प्रस्तावित जगह पर गढ़ कलेवा का संचालन किया जा रहा था, लेकिन शासन के प्रभाव से श्रीया स्वसहायता समूह कटघोरा की संचालक श्रीमती नीलम सोनी ने छत्तीसगढिय़ा व्यंजन के बजाय होटल का संचालन कर रही थी। शासन बदलने के बाद भी विष्णु के सुशासन में नीलम सोनी गढ़ कलेवा के नाम पर पशु चिकित्सालय के लिए प्रस्तावित जगह पर होटल संचालन करते आ रही थी और अवैध कब्जा पर लाखों कमा रही थी।

आज पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ.एसपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने प्रस्तावित पशु चिकित्सालय वाली जगह का निरीक्षण किया और पाया कि गढ़ कलेवा के नाम से प्रस्तावित जगह पर होटल संचालन का काम अवैध ढंग से किया जा रहा है। उप संचालक ने नोटिस जारी कर नीलम सोनी को 31 मई तक जगह खाली करने का निर्देश जारी किया है। उपसंचालक ने जारी नोटिस में कहा है कि होटल संचालन के कारण पशुओं के उपचार एवं क्वारेन्टाईन व्यवस्था प्रभावित हो रही है और 31 मई तक प्रस्तावित स्थल पूर्णत: खाली कर दें।