Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर हाथी ….15 मिनट तक थम गई थी रफ्तार

कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर हाथी ….15 मिनट तक थम गई थी रफ्तार

100

कटघोरा अंबिकापुर मुख्य मार्ग में उस समय मार्ग बाधित हो। गया जब 15 हाथियों का झुंड हाईवे पर आ धमका था। वन अमले की टीम पहले ही लोगों को सजग कर चुके थे। उल्लेखनीय है ,कि15 हाथियों, का झुंड पिछले 2 दिनों से कोरबा वन मंडल के बालकों वन परिक्षेत्र में विचरण कर उत्पात मचा रहा था।
पिछले दो दिनों के दौरान बालको वन परिक्षेत्र में हाथियों ने एक दर्जन से अधिक किसानों की फसल को रौंद कर बालको वन परीक्षेत्र को छोड़ते हुए,सीधे कटघोरा वन मंडल के एतमा नगर रेंज जा पहुंचा था। रात लगभग 8:00 बजे हाथियों का झुंड,एतमा नगर रेंज के अंतर्गत आने वाले भालू मोड़ पर पहुंच गया,और हाईवे को पार करने लगा लगभग 15 मिनट तक कटघोरा अंबिकापुर मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया था। ताकि हाथियों को मार्ग में आने जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो।