Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा एसईसीएल कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी… मौके से सुसाइड...

एसईसीएल कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी… मौके से सुसाइड नोट बरामद… पढ़े पूरी खबर

259

एसईसीएल कर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी…जांच में जुटी कुसमुंडा पुलिस…मौके से सुसाइड नोट किया गया बरामद

कोरबा।।

जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर एम 931 निवासी एसईसीएल कर्मी नंद किशोर की 44 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी श्रीवास ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा मौके पर पंहुचे और जांच में जुट गए। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मृतिका घर पर अकेली थी। मृतिका का पति नंद श्रीवास कुसमुंडा परियोजना में वेल्डर के पोस्ट में पदस्थ हैं। बीते लगभग 6 माह पूर्व ही भटगांव से स्थानांतरित होकर कुसमुंडा आए थे।



फिलहाल महिला ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया यह जांच उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा।बताया जा रहा है की मृतिका ने आत्महत्या करने से पूर्व एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मौत की स्वयं जिम्मेदार है। परिवार के किसी भी सदस्य को मेरी मौत का जिम्मेदार ना माना जाए। वहीं परिजनों के मुताबिक मृतिका मानसिक रूप से बीमार थी, इसी अवसाद से ग्रसित होकर महिला ने फांसी लगा ली।