Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा आत्मनिर्भर भारत की झलकियों के साथ डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में...

आत्मनिर्भर भारत की झलकियों के साथ डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में गरिमामय गणतंत्र का पर्व मनाया गया…..

246

आत्मनिर्भर भारत की झलकियों के साथ डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में गरिमामय गणतंत्र का पर्व मनाया गया…..

 

 

कोरबा-कटघोरा।।

आत्मनिर्भर भारत की सोच को आत्मसात करते हुए डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमा, अनुशासन एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सादगी और राष्ट्रप्रेम का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ भारत माता एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत परेड द्वारा अनुशासन, एकरूपता और समर्पण से सजी इस परेड ने विद्यार्थियों में निहित देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठन भावना को सशक्त रूप दिया।

अपने सारगर्भित उद्बोधन में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजरेखा शुक्ला ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों को समझने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वदेशी अपनाने, तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने तथा अनुशासित नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय “आत्मनिर्भर भारत” रहा, जिसे विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी रूप में दर्शाया। वही नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ड्रिल में थल, जल एवं वायु सेना के शौर्य और समर्पण की झलक देखने को मिली तो वही आत्मनिर्भर भारत थीम के अंतर्गत वंदे भारत ट्रेन, कृषि एवं किसान सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, डिजिटल भारत में महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धियाँ, मेक इन इंडिया, रक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा, चिनाब नदी पर निर्मित कश्मीर ब्रिज तथा इसरो की उपलब्धियाँ प्रमुख रूप से प्रदर्शित की गईं।

देशभक्ति गीत “प्यारा भारत देश हमारा एवं “ऐ मेरे वतन के लोगों” की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त कर संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का समापन राज्यकीय गीत “अरपा पैरी के धार” के साथ किया गया।