Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी जाते समय दो मासूम बहनों की नाले में डूबकर मौत…पढ़े पुरी...

आंगनबाड़ी जाते समय दो मासूम बहनों की नाले में डूबकर मौत…पढ़े पुरी खबर

226

आंगनबाड़ी जाते समय दो मासूम बहनों की नाले में डूबकर मौत…


सूरजपुर।।

जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के नवगई गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। आंगनबाड़ी जाने निकली दो मासूम बहनें—6 वर्षीय पूनम और 4 वर्षीय उर्मिला—नाले में डूबने से मौत का शिकार हो गईं। इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार दोनों बहनें रोज की तरह सुबह घर से आंगनबाड़ी के लिए निकली थीं। रास्ते में वे झुरहा नाले के किनारे अमरूद खाने के लिए रुकीं। वहीं फिसलन भरे किनारे और नाले के गहरे पानी में पैर फिसलने से दोनों बच्चियां अचानक नाले में गिर गईं। डूबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया—सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि झुरहा नाला बेहद खतरनाक है, लेकिन किनारों पर न तो कोई सुरक्षा बैरिकेड है, न ही चेतावनी बोर्ड। फिसलन और गहरे पानी की वजह से इस क्षेत्र में हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे की खबर मिलते ही पिता-माता और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां दोनों बच्चियों के शव देखकर वे बदहवास हो गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में मातम छा गया है।

पुलिस ने शवों को किया बरामद, जांच शुरू

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बच्चियों के शवों को बाहर निकाला। उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और स्थानीय प्रशासन को नाले के किनारे सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।