Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सायबर सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी देने प्रशिक्षण का किया गया...

सायबर सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी देने प्रशिक्षण का किया गया है आयोजन

139

जशपुरनगर, 17 सितम्बर 2022 : जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव ने आज पुलिस विभाग के सभा कक्ष में जय हो टीम और युवाओं को सायबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और यूनिसेफ संस्था के द्वारा सायबर सुरक्षा जागरूकता पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

साइबर पीस फाउंडेशन से आए साइबर एक्सपर्ट नितिन पांडे समन्वयक और मती शिमोनी प्रसाद वरिष्ठ प्रबंधक बाहरी संचार और परियोजना द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जय हो वॉलंटियर, महिला स्व सहायता समूह ,अन्य विभाग के कर्मचारी युवाओं को भी साइबर सुरक्षा से जुड़े अपराध और उनसे बचने के उपाय बताए जा रहे हैं जिससे पुलिस विभाग और स्वयं सेवी संस्था के द्वारा ग्रामीणों और आमजनों को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल के लोगों स्कूलों, कालेज और ग्राम पंचायत में टीम सायबर सिक्योरिटी से संबंधित जानकारी देगी है।