Sunday, October 25, 2026
Home दिल्ली दिल्ली में दर्दनाक हादसा : मंगोलपुरी में ईंटों से भरा ट्रक पलटा..एक...

दिल्ली में दर्दनाक हादसा : मंगोलपुरी में ईंटों से भरा ट्रक पलटा..एक की मौत

119

नई दिल्ली,23 जनवरी 2023 : दिल्ली में सड़क धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। हादसा तब हुआ, जब मंगोलपुरी में ईंटों से भरा एक ट्रक सड़क धंसने की वजह से पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग PWD और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि यहां हमेशा ही सड़कें खोदी जाती हैं और काम को सही से नहीं किया जाता है। हादसे की वजह प्रशासन की लापरवाही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा रविवार रात को हुआ, जब ट्रक बी ब्लॉक मंगोलपुरी से गुजर रहा था। अचानक सड़क धंस गई, जिससे ट्रक पलट गया। इससे सड़क किनारे खड़े तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और अन्य विभाग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :-नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे को गिरफ्तार करने पुलिस उनके घर दबिश दी,कभी भी हो सकती है गिफ्तारी

इस हादसे में मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना कि उसकी उम्र 60 के आसपास है। वहीं, घायलों की पहचान माया देवी (60) और सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों बी ब्लॉक में रहते हैं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि MCD की ओर से सड़कें खोदी जाती हैं और उनकी अच्छे से मरम्मत नहीं की जाती। एक स्थानीय निवासी, महालक्ष्मी ने कहा कि ट्रक चालक निर्दोष था, इस हादसे के लिए MCD और PWD को दोषी ठहराया जाना चाहिए। वे सड़क खोदतें हैं और उन्हें ठीक से नहीं भरते।

उधर, हादसे में घायल महिला माया के परिजनों ने आरोप लगाया कि MCD की सड़क सालों पहले धंस गई थी और आज तक ठीक से नहीं भरी गईं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया, हम दुर्घटना के लिए किसे जिम्मेदार ठहराएं? वह मेरी सास है और अन्य चोटों के अलावा उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। वह सड़क पर एक रिश्तेदार को अलविदा कहने गई थीं।