Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 रिर्टनिंग अधिकारी एवं सहायक रिर्टनिंग अधिकारी नियुक्त

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 रिर्टनिंग अधिकारी एवं सहायक रिर्टनिंग अधिकारी नियुक्त

76

बीजापुर, 02 जून 2023 : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन को मद्देनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 सहपठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 तथा 21(1) के द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए रिर्टनिंग अधिकारी एवं सहायक रिर्टनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिसके अर्न्तगत जनपद पंचायत बीजापुर क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत बुरजी में सरपंच पद के चुनाव हेतु डिप्टी कलेक्टर फागेश सिन्हा को रिर्टनिंग अधिकारी एवं तहसीलदार बीजापुर दुकालू राम ध्रुव को सहायक रिर्टनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह जनपद पंचायत भोपालपटनम के ग्राम पंचायत संड्रापल्ली, अंगनपल्ली, वंगापल्ली एवं गोल्लागुड़ा में पंच पद निर्वाचन हेतु रिर्टनिंग अधिकारी नायब तहसीलदार सूर्यकांत घरत एवं सहायक रिर्टनिंग अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत एसबी गौतम एवं जनपद पंचायत उसूर के ग्राम पंचायत पालागुड़ा के सरपंच पद के निर्वाचन हेतु रिर्टनिंग अधिकारी सहायक अधीक्षक फणेश्वर सोम एवं सहायक रिर्टनिंग अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत उसूर प्रभाकर कुमार चंद्राकर को नियुक्त किया गया है।