Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर : ईवीएम व्ही. व्ही. पैट का प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ

सूरजपुर : ईवीएम व्ही. व्ही. पैट का प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ

47

सूरजपुर/10 जून 2023 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज से ई.सी.आई.एल. के इंजीनियरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का (एफएलसी) प्रथम स्तरीय जांच प्रारम्भ किया गया है, जो 27 जून 2023 तक लगातार चलेगा।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के लिए वेयर हाउस एवं व्ही.व्ही.पैट के वेयर हाउस को जिला उपनिर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा, एफएलसी सुपरवाईजर रवि सिंह, जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में आज प्रातः 09 बजे खोला गया।

प्रथम स्तर की जांच सायं 07 बजे तक चलेगा। इससे पूर्व सभी प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रवेश के समय स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें मोबाइल, कैमरा, स्पाय पेन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी अन्य प्रकार की इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस को बाहर ही जमा कराया गया।

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि विजय ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि थलेष्वर साहू, जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी के संदीप कुशवाहा, आम आदमी पार्टी के संगीता मराबी, सीपीआईएम के विमल सिंह, सुरेन्द्रपाल, अखिलेश साहू, फरहान सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।