Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ खमतराई एवं चटौद में सड़क निर्माण हेतु 3 करोड़ 55 लाख रूपए...

खमतराई एवं चटौद में सड़क निर्माण हेतु 3 करोड़ 55 लाख रूपए स्वीकृत

67

रायपुर, 14 जनवरी 2023 : ग्रामीणों की मांग पर नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी की अनुशंसा से ग्राम खमतराई एवं चटौद में सड़क निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 3 करोड़ 55 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है।

जिसमें ग्राम खमतराई में विष्णु के घर से मुख्य सड़क तक पहुंच मार्ग लंबाई 1 किलोमीटर हेतु 01 करोड़ 07 लाख रूपये, तथा ग्राम चटौद में 1.65 किमी सड़क निर्माण हेतु 02 करोड़ 48 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। उक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलाए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जिसमें प्रमुख रूप से खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, हेमलता डुमेंद्र साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, कोमल सिंह साहू, मोहन साहू गौरव चंद्राकार जोन अध्यक्ष गुल्लू, लक्ष्मी हीरादास जांगड़े जनपद सदस्य आरंग, पोषण साहू सरपंच खमतराई, हेमचंद चंद्रकार सरपंच चटौद, हेमंत बघेल उपसरपंच, तिलक राम वर्मा, गुलाब यादव आदि हैं।