Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद हेतु 26 सितम्बर तक आवेदन...

नारायणपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद हेतु 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

63

नारायणपुर 13 सितम्बर 2022 : कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग छोटेडोंगर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता/सहायिका के पद नियुक्ति किया जाना है, जिसके तहत् ग्राम पंचायत धौड़ाई में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद, और टेमरूगांव ग्राम पंचायत में सहायिका के एक पद पर नियुक्ति हेतु 26 सितम्बर 2022 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय छोटेडोंगर में सीधे अथवा डॉक के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

उक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जावेगी। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबा़ड़ी केन्द्र स्थित है। ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायांे में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड ग्राम में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो मान्य किया जावेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड तथा आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होनी चाहिए। उक्त ग्रामों में कोई आवेदिका न मिलने पर कार्यकर्ता पद हेतु शैक्षणिक योग्यता शिथिल मानकर दसवीं बोर्ड रखी जावेगी। इस अनुसार भी आवेदिका न मिलने पर पुनः शिथिल मानकर आठवी बोर्ड एवं इसके उपरांत भी आवेदिका न मिलने पर पांचवीं बोर्ड उत्तीर्ण रखी जावेगी।

सहायिका पद में भी शैक्षणिक योग्यता वाली आवेदिका न मिलने पर शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रावधान शिथिल कर कम शैक्षणिक योग्यता के आवेदन पत्र पर भी विचार किया जावेगा। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह सहायिका होने पर गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिया जावेंग। दावा आपत्ति अवधि में किसी प्रकार के नये दस्तावेज मान्य नहीं होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जावेगा।