Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा Korba// 18 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Korba// 18 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

134

कलेक्टर के निर्देशानुसार आबकारी विभाग कर रही लगातार कार्यवाही

कोरबा//
कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी जीआर पैकरा के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त दीपका के उपनिरीक्षक श्रीमती सोनल अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस चौकी चैतमा अंतर्गत लोटानपारा से प्रेमबाई निर्मलकर पति पटैत राम को 18 लीटर हाथ भ_ी शराब के साथ आबकारी विभाग की टीम ने पकड़कर उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम 34(1) (क) (ख), 34(2), 59 (क) के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल कराया गया। इस कार्य में आबकारी विभाग के आरक्षक सुरेश यादव, सिमोन मिंज की विशेष भूमिका रही।