Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा Korba//कटघोरा में लचर हुई बिजली व्यवस्था… तत्कालीन अधीक्षण अभियंता रहे…श्री राजेश चौहान...

Korba//कटघोरा में लचर हुई बिजली व्यवस्था… तत्कालीन अधीक्षण अभियंता रहे…श्री राजेश चौहान के जाते ही बिजली व्यवस्था हुई बेहाल…आम जनो की बढ़ी परेशानी…पढ़े पूरी खबर

172

कटघोरा।।

(नवपदस्थ अधिक्षण अभियंता)

इन दिनो कटघोरा में बिजली नैन मटक्का का खेल खेलने लगी हैं।

बढ़ती गर्मी और 45℃ पार पारा से आम नागरिको का हाल बेहाल हैं।
इस बार गर्मी राज्य में चरम सीमा पर हैं। वही बात करे कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा की तो पूर्व में पदस्थ रहे (अधिक्षण अभियंता) राजेश चौहान के जाने के बाद बिजली व्यवस्था का हाल बद से बत्तर हो गया हैं।

विभाग की ओर से कोई जवाब अधिकारी सुध नही ले रहे हैं।

जहाँ एक ओर कटघोरा सहायक अभियंता की लापरवाही हर रोज उजागर होती थी। जिससे विभाग ने संज्ञान लेते हुए उन्हें कही और पदस्थ कर दिया गया हैं, वही उनके जाने के बाद अब यह पद रिक्त हो गया हैं।

जिसकी पूर्ति विभाग के जवाबदार अधिकारियों को जल्द से जल्द करनी चाहिए।

वही कटघोरा में नवीन पदस्थापना पर पदस्थ हुए श्री गढ़ेवाल (अधिक्षण अभियंता) ने पदभार ग्रहण कर लिया हैं। पर अभी तक किसी सहायक अभियंता की नियुक्ति न होना निश्चित रूप से उदासीनता को दर्शाता हैं।

सुमित दुहानी “कांग्रेस कमेटी (सचिव) जिला कोरबा” ने बताया कि आये दिन बिजली की हो रही आंख- मिचौली से जनता त्रस्त नजर आ रही हैं।
भीषण गर्मी में किसी भी समय बिजली गुल हो जाती हैं- जिससे वार्डो में निवासरत लोगो में आक्रोश वयाप्त हैं। आखिर हो रही परेशानियों के लिए कौन जवाबदार हैं। निश्चित ही नवपदस्थ (अधिक्षण अभियंता) को इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नियुक्ति करनी चाहिए। तथा परेशान जनता की परेशानियों का निराकरण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।