Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोंडागांव कोण्डागांव : कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद हेतु 15 जून को होगी वॉक-इन-इंटरव्यू

कोण्डागांव : कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद हेतु 15 जून को होगी वॉक-इन-इंटरव्यू

68

कोण्डागांव, 04 जून 2023 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में स्वीकृत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के 59 पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु आगामी 15 जून 2023 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव में वॉक-इन-इंटरव्यू होगी।

अभ्यर्थी इस हेतु 14 जून 2023 तक पंजीयन करवा सकते हैं। इस पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता बीएससी नर्सिंग या जीएनएम कोर्स उत्तीर्ण अथवा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग इन कम्यूनिटी हेल्थ कोर्स उत्तीर्ण होने सहित छत्तीसगढ़ नर्सिंग कौन्सिल में पंजीयन होना आवश्यक है। इस बारे में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।