Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर : दिव्यांगजन राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन 20 अक्टूबर तक

जगदलपुर : दिव्यांगजन राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन 20 अक्टूबर तक

59

जगदलपुर, 18 अक्टूबर 2022 : दिव्यांगजन दिवस पर 3 दिसंबर को दिए जाने वाले दिव्यांगजन राज्य पुरस्कार के लिए 20 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समाज कल्याण विभाग की उप संचालक वैशाली मरढ़वार ने बताया कि इसके अंतर्गत सर्वोत्तम निःशक्त कर्मचारी, निःशक्त के सर्वोत्तम नियोक्ता और सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

सर्वोत्तम निःशक्त कर्मचारी और सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था के अंतर्गत दृष्टिहीन निःशक्त व्यक्ति, श्रवण निःशक्त व्यक्ति, अस्थि बाधित व्यक्ति और प्रमस्तिष्क अंगाघात/बहुविकलांग श्रेणी में 5001-5001 रुपए की नगद राशि के साथ प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसके साथ ही निःशक्त के सर्वोत्तम नियोक्ता के अंतर्गत 10001-10001 रुपए की नगद राशि के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।