हादसा : सबरीमाला मंदिर के पास पटाखों का भंडार करने वाली यूनिट में आग लगी, 3 लोग झुलसे

40

केरल : केरल के मलिकापुरम क्षेत्र में सबरीमाला मंदिर के पास पटाखों का भंडार करने वाली यूनिट में सोमवार को आग लग गई। इसमें तीन लोग झुलस गए। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि यह यूनिट मुख्य सबरीमाला मंदिर के बगल में स्थित है। झुलसे तीनों लोग मंदिर के कर्मचारी हैं।