Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री भूपेश...

औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की भेंट

46

रायपुर। अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय सतनाम सेना प्रदेश अध्यक्ष एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की।

गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुके भेंटकर औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष बनाये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब का मुंह मीठा कराते हुए नए जिमेदारी की बधाई दी।

गुरु खुशवंत साहेब ने औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष बनाये जाने पर छ.ग. प्रभारी पी.एल पुनिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवागंन का धन्यवाद ज्ञापित किया।