Wednesday, September 9, 2026
Home क्राइम शोपियां में आतंकियों ने ग्रेनेड अटैक किया, यूपी के 2 मजदूरों की...

शोपियां में आतंकियों ने ग्रेनेड अटैक किया, यूपी के 2 मजदूरों की मौत

67

कश्मीर  : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बाहर से काम करने आए मजदूरों पर आतंकी हमला हुआ है। शोपियां के हरमेन में आतंकवादियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड अटैक किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। मरने वाले मजदूरों की पहचान मोनीष कुमार और राम सागर के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले हैं।

आतंकियों ने 5 मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका था। पुलिस ने आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम इमरान बशीर गनी है।