Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल उइके ने राजभवन के वार्षिक कैलेण्डर-2023 का किया विमोचन

राज्यपाल उइके ने राजभवन के वार्षिक कैलेण्डर-2023 का किया विमोचन

73

रायपुर, 18 जनवरी 2023 : राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन के वार्षिक कैलेण्डर-2023 का विमोचन किया। वार्षिक कैलेण्डर में राज्यपाल उइके की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भेंट के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों के कार्यक्रमों तथा देश के अन्य राज्यों के प्रवास से जुड़े छायाचित्र, कुलाधिपति के रूप में कार्यों तथा राजभवन सचिवालय की गतिविधियां आकर्षक तरीके से प्रकाशित की गई हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश वास्तव, राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल, नियंत्रक हरवंश मिरी एवं राजभवन के अधिकारीगण उपस्थित थे।