Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल अनुसुईया उइके ने महानवमी की पूजा-अर्चना की और कन्याभोज खिलाई

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने महानवमी की पूजा-अर्चना की और कन्याभोज खिलाई

59

रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज शारदीय नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर राजभवन के उपासना कक्ष में पूजा-अर्चना और हवन कर देश-प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अनुसुईया उइके ने इस पावन अवसर पर शक्ति स्वरूपा कन्याओं की पूजा की और कन्याभोज खिलाई। कन्याभोज और हवन के अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमित कुमार खलखो, राज्यपाल के परिसहाय मेजर सिद्धार्थ सिंह, नियंत्रक हरवंश मिरी सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी और कन्याएं उपस्थित थी।