Sunday, October 25, 2026
Home उत्तर प्रदेश पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने लगाई फांसी

पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने लगाई फांसी

52
  • लोगों ने शव रखकर किया थाने का घेराव

अलीगढ़//
अलीगढ़ में देहली गेट थाना क्षेत्र के गोविंद नगर के एक युवक ने दीपावली पूजन के बाद सोमवार देर रात फांसी लगा ली। आत्महत्या के पीछे परिवार वालों ने थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि युवक की लापता पत्नी को लेकर पुलिस युवक व उसकी मां को प्रताड़ित कर रही थी। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने शव को पहले खैर रोड, उसके बाद थाने में रखकर प्रदर्शन किया।