Wednesday, September 9, 2026
Home दिल्ली दिल्ली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 रही

दिल्ली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 रही

60

नई दिल्ली : दिल्ली में रविवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी गहराई सतह से 5 किमी नीचे थी। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। खास बात ये है कि जिस समय भूकंप आया, लोग न्यू ईयर के जश्न में डूबे थे।