Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ Earthquake : नेपाल में देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप, 6 लोगों...

Earthquake : नेपाल में देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप, 6 लोगों की मौत, दिल्ली-यूपी समेत देश के 4 राज्यों में कांपी धरती

65

Earthquake : पड़ोसी देश नेपाल में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। झटके भारत के दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के 4 राज्यों में भी महसूस किए गए। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में भूकंप 9 नवंबर रात 1 बजकर 57 मिनट पर आया। एपिसेंटर नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किमी नीचे था।

यहां दोती जिले में घर गिरने से 6 लोगों की जान चली गई। PM शेर बहादुर देउबा ने दुख जाहिर किया है। सेना तलाशी और बचाव अभियान में जुट गई है।

भारत में असर:​​ 4 राज्यों में हिली धरती

दिल्ली-NCR: नेपाल में भूकंप के बाद दिल्ली और NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग दहशत में घरों के बाहर निकल आए।

बिहार: सीतामढ़ी के नेपाल से सटे मेजरगंज, सोनबरसा, सुरसंड, परिहार कन्हौली, बेला समेत कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

कोरबा// मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर किया गया छवि धूमिल करने की कोशिश :- राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल

उत्तर प्रदेश: 8 नवंबर की रात आठ बजकर 52 मिनट पर लखनऊ समेत कई जिलों में झटके महसूस किए गए। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ में लोग घरों से बाहर निकल आए।

उत्तराखंड: 9 नवंबर की सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही।