Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ धमतरी : सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली श्रवण बाधितार्थ बालिकाओं को कलेक्टर...

धमतरी : सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली श्रवण बाधितार्थ बालिकाओं को कलेक्टर ने चेक प्रदान किया

55

धमतरी, 18 अक्टूबर 2022 : कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आज समय सीमा बैठक के दौरान शासकीय श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में अध्ययनरत छः मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं कुमारी नेहा कोर्राम, कुमारी हीरामणी रावटे तथा कुमारी वर्षा गावड़े को ढाई-ढाई हजार रूपये का चेक कलेक्टर ने भेंट किया।

इसी तरह कुमारी कल्याण बांधे, कुमारी प्रमेश्वरी नेताम तथा कुमारी कंचन कुम्भारे को पांच-पांच हजार रूपये की स्कॉलरशिप का चेक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, उप संचालक समाज कल्याण अखिलेश तिवारी सहित अधिकारी मौजूद रहे।